Posts

विनय कटियार का विवादित बयान, कहा- 'ताजमहल मुर्दाघर है, इसे गिराया जाए'

नई दिल्ली: अक्सर अपने विवादास्पद बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले भारती जनता पार्टी (बीजीपी) के सांसद विनय कटियार ने एक और विवादित बयान दिया है। विनय कटियार ने कहा है कि ताजमहल को ढहा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां सिर्फ 'तेजो महल' होना चाहिए। विनय कटियार की यह टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब 18 फरवरी से ताज महोत्सव शुरू होने जा रहा है। विनय कटियार पहले भी ताजमहल को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले विनिय कटियार ने दावा किया था कि आगरा का ताजमहल एक हिंदू मंदिर था जिसका 'तेजो महल' कहा जाता था। Read more about-  आगरा उत्तर प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश,  ताजमहल समाचार